Wednesday, 7 September 2011

कारखाना में डीजल इंजन का निर्माण कार्य शुरू




जमालपुर (मुंगेर), निज संवाददाता : रेल कर्मियों के बेहतरीन कार्य अनुभव के कारण कारखाना में अब क्रेन निर्माण के बाद डीजल इंजन निर्माण का भी अधिकारिक तौर पर कार्यभार मिलने के बाद अब डीजल शॉप में बुधवार से कार्य प्रारंभ शुरू हो गया है। क्योंकि दुनियां के सबसे बड़ी रिचर्स राइट्स (रेल इंडियन टेक्नोलॉजी एंड इकॉनोमिकल स्टडीज) ने कारखाना को डीजल इंजन निर्माण के लिए 2,32,49,423 रुपये का चेक भेज दिया है।
जानकारी हो कि 88 साल बाद डीजल इंजन निर्माण का कार्य मिला है। इससे डीजल शॉप के इंजीनियर, सुपरवाइजर, कुशल रेलकर्मी सहित अधिकारी खुश नजर आ रहे हैं। डीजल निर्माण के आर्डर की तरह चार माह के अंदर डीजल लोको पूरी तरह तैयार कर राइट्स को भेजा जाएगा। पुन: दूसरे के लिए भुगतान होने पर निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य कारखाना प्रबंधक अनिमेष कुमार सिन्हा ने बताया कि वाष्प इंजन के बाद कारखाना में पहली बार डीजल लोको कम खर्च में ज्यादा गुणवत्ता के साथ बनेगा। निर्माण-कार्य प्रारंभ हो चुका है। डिप्टी डीजल एके भारती के निर्देशन में यह बन रहा है। श्री सिन्हा ने बताया कि निर्माण सफल होने पर कारखाना को डीजल लोको का अधिक काम मिल सकेगा। जो बड़ी उपलब्धि होगी।

No comments:

Post a Comment